*वैवाहिक समानता मामला*
सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, “यह कहना गलत है कि विवाह एक स्थिर और अपरिवर्तनीय संस्था है। अगर विशेष विवाह अधिनियम को खत्म कर दिया गया तो यह देश को आजादी से पहले के युग में ले जाएगा। विशेष विवाह अधिनियम की व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता है या नहीं, यह संसद को तय करना है। इस न्यायालय को विधायी क्षेत्र में प्रवेश न करने के प्रति सावधान रहना चाहिए।”
*”समलैंगिक कपल्स को विवाह करने का अधिकार है”* समलैंगिक विवाह मामले पर सुनवाई करते हुए CJI DY Chandrachud ने कहा। समलैंगिक कपल को भी बच्चा गोद लेने का अधिकार है।*
राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी देवी के तलाक का मामला*
राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह भानवी देवी के साथ साकेत कोर्ट पहुचे
भानवी देवी ने मामले की इन कैमरा सुनवाई की मांग किया साथ ही मेंटनेंस को लेकर अर्ज़ी दाखिल की. साकेत कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी
*आगरा- आगरा पुलिस की लुटेरों के साथ मुठभेड़, सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल डकैती में था वांछित*
खुद को घिरता देख तमंचे से की फायरिंग
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल
एसएन मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
बाइक, एलईडी,नगदी, तमंचा, कारतूस बरामद
आगरा के ताजगंज पुलिस से हुई मुठभेड़.
