वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान, 4 की मौत, 25 घायल

जम्मू 15 जुलाई जम्मू के रियासी जिला  में चट्टान गिरने से वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालु रास्ते में एक झरने के पास नहाने के लिए रुक गए. झरने में नहाने के दौरान ही श्रद्धालुओं के ऊपर एक चट्टान गिर गई.

इसमें चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक श्रद्धालु जख्मी हैं. सभी को पास में मौजूद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बतया जाता है कि अधिकांश लोग स्थानीय थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *