झांसी । आज बुंदेलखंड क्रांति दल के कार्यालय पर शंकर लाल मेहरोत्रा को याद किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि शंकर लाल मेहरोत्रा जी ने बचपन से ही पृथक बुंदेलखंड राज्य को देखा था। अंग्रेजों ने नौगांव बसाया था। शंकर लाल जी के पितामह आदि नौगांव में ही रहते थे। देश की आजादी के बाद बुंदेलखंड राज्य बनाया गया जिसकी राजधानी नौगांव थी। बाद में राज्य समाप्त कर दिया गया लेकिन शंकर लाल मेहरोत्रा के मन में ये बात खटक गई। शंकर लाल जी ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को कभी कमजोर नहीं होने दिया। बुंदेलखंड क्रांति दल इस लड़ाई को अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ेगा ।
प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव मो. नईम मंसूरी, जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा ,विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, रायकवार समाज के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद रायकवार , दलित सेना अध्यक्ष देवेंद्र अहिरवार, पंडित समाज के अध्यक्ष सुनील पुरोहित, अनवार अहमद मंसूरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संचालन कोरी समाज के जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा ने किया।
शंकर लाल मेहरोत्रा ने बुंदेलखंड राज्य के लिए बलिदान दिया
