शपथ ग्रहण के बाद झांसी पहुंचे सांसद अनुराग शर्मा के स्वागत में स्टेशन पर उमड़ी भीड़, रिपोर्ट-देवेन्द्र

झाँसी। झांसी ललितपुर लोकसभा सीट से सांसद अनुराग शर्मा शपथ ग्रहण के बाद आज पहली बार झांसी पहुंचे। स्टेशन पर भाजपाइयों ने और प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत को आतुर लोगों ने अनुराग शर्मा के गले में फूलों की मालाएं पहनाई और उन्हें सम्मान के। साथ घर की ओर ले गए।

आज स्टेशन पर सांसद अनुराग शर्मा के समर्थकों और प्रशंसकों का जमावड़ा लगा था युवा भाजपा नेता और स्वयंसेवी संगठन गहोई गौरव के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन, युवा व्यापारी नेता पंकज शुक्ला समेत कई समर्थकों ने अनुराग शर्मा का जोरदार तरीके से स्वागत किया।

सांसद अनुराग शर्मा के झांसी आगमन को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा गया अपने स्वागत के लिए इतनी भीड़ देखकर अनुराग शर्मा भाव बदल हो गए और उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *