लखनउ 10 अक्टूबरः इन्सान कितना गिर गया है। हवस मे अंधे हो चुके इन्सान को अब मरे हुये लोगो से भी बलात्कार करने मे मजा आता है? यह सवाल इसलिये उठ रहा है क्यांकि बरेली मे एक महिला को कुछ युवको ने लाठी से हमला कर मार दिया। इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी दो युवको को बंदी बना कर इस मामले करा राज फाश कर दिया।
बताया जाता है कि बरेली के सीबीगंज के बहजुइया जागीर गांव की सोमवती अपने खेत पर काम के लिये गयी थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं आयी, तो परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यह घटना 4 अक्टूबर की है। पुलिस के साथ परिजन भी महिला की तलाश कर रहे थे। गांव वालो को तलाश के दौरान खेत मे महिला की लाश मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले लिया। शव अर्धनग्न अवस्था मे था। पुलिस को शक हुआ कि उसके साथ बलात्कार किया गया होगा।
पुलिस के अनुसार सरेनिया गांव के रिंकू व सूरज को बंदी बना लिया गया। दोनो ने महिला को खेत जाते समय पकड़ लिया। विरोध करने पर उस पर लाठी से हमला किया। दोनो महिला से बलात्कार करना चाहते थे। लाठी लगने से सोमवती की मौत हो गयी। युवको ने समझा कि महिला बेहोश है, इसलिये दोनो ने मिलकर गैंगरेप किया।
पुलिस ने सोमवती का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार सोमवती के चार बच्चे है। उसके पति की दो साल से बीमार चल रहा है। वो परिवार का पालन पोषण करती थी। हर रोज वह सीबी गंज स्थित अपने गांव से बहजुइया आती थी। पुलिस ने दोनो आरोपियो को मंगलवार को कोर्ट मे पेश किया।

 
                         
                         
                        