लखनऊ। शहबदिया प्रधान हत्याकांड का 36 घंटे के अंदर गंभीरतापूर्वक जांच कर खुलासा।
2 दिन पूर्व हुए प्रधान की निर्मम हत्या कांड का खुलासा औरैया पुलिस द्वारा 36 घंटे के अंदर सफलतापूर्वक कर दिया गया।
जनपद की पुलिस ने कानून व्यवस्था को एक नए आयाम तक पहुंचाया है, जिसमें अपराधियों को तो तुरंत जेल भेजा जाता है ,वही निर्दोष पूरी तरह से दोषमुक्त कर दिया जाता है,।
इस घटनाक्रम में भी देखने को आया की घटना के बाद तहरीर में गांव में आपसी रंजिश या मनमुटाव के चलते हमारे एक पत्रकार साथी को भी नामजद कर दिया गया था,।
सामान्यता इतने वीभत्स कांड के बाद दबाव में पुलिस हमेशा ही सबसे पहले नामजदों को ही जेल भेज कर अपने ऊपर से दबाव कम करने की कोशिश करती है। लेकिन घटना की जांच का निर्देशन कर रही औरैया जिला कप्तान दबाव से कोसों दूर रहती हैं यह उन्होंने अपनी कार्यशैली से दिखा दिया है, पत्रकार साथी के नामजद होने के बाद भी पुलिस कप्तान दबाव में नहीं आई और तसल्ली से पूरी पुलिस टीम के साथ घटना की अनावरण में लग गई। पुलिस कप्तान की मुस्तैदगी का परिणाम भी सामने आया और 36 घंटे के भीतर हत्याकांड का अनावरण कर दिया गया।
शहबदिया प्रधान हत्याकांड का 36 घंटे के अंदर खुलासा
