लखनऊ 12 नवंबर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव में योगी सरकार द्वारा शहरों के नाम बदले जाने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को कुछ काम करवाने के बाद उनका नामकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने जनता को दुखी कर रखा है । वो सोमवार को हरदोई की संडीला की झाड़ी शाह बाबा उर्स में शामिल होने के लिए पहुंचे।
यादव ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है हालांकि उन्होंने नेताजी के साथ होने के सवाल पर चुप्पी साध ली। शिवपाल यादव अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के साथ उसमें शामिल होने के लिए संडीला पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने दरगाह पर चादर चढ़ाई। अपर्णा यादव ने भी प्रदेश सरकार को राजनीतिक नसीहत दी।
