आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर और टाइम इंस्टीट्यूट के संचालक चित्रांक द्विवेदी की अध्यक्षता में टाइम इंस्टीट्यूट पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डा. बालमुकुंद जी , विशिष्ट अतिथि एस के जायसवाल और शहर के जाने-माने शिक्षाविदों ने शिरकत की।
और आईटीएम यूनिवर्सिटी से गौरव जेसवानी द्वारा शिक्षकों को निकट भविष्य में छात्रों को उनकी रुचि के कोर्स (विषय) चुनने और एडमिशन की प्रक्रिया के साथ-साथ उन्हें विश्वविद्यालय में चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों तथा आर्थिक रूप से कमजोर व मेधावी छात्रों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
आईटीएम से उपस्थित-गौरव जेसवानी राघवेंद्र झा शुभम तिवारी निखिल तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किए साथ ही उपस्थित सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह के साथ प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया रिपोर्ट: अनिल मौर्य
