Headlines

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रवण करने पहुंचे मुख्य अतिथि डॉ० संदीप सरावगी रिपोर्ट:अनिल मौर्य

झांसी। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान कथा का श्रवण करने पहुंचे मुख्य अतिथि झांसी के प्रतिष्ठित समाजसेवी संघर्ष सेवा समिति अध्यक्ष डॉ० संदीप सरावगी का पुष्पमाला एवं शॉल उड़ाकर स्वागत किया गया। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर कथा वाचिका वैष्णवी तिवारी व्यास जी ने कृष्ण लीला पूतना वध की कथा का वर्णन किया संकटासुर वध तृंणावृत वध की कथा का व्याख्यान सुनाया जिससे समस्त श्रोता झूम उठा कथा व्यास जी ने श्री कृष्ण जी की माखन चोरी कि लीला का विस्तृत वर्णन कर कथा में आए श्रद्धालुओं को व्याख्यान कर कथा का रसपान कराया जिससे पूरा कथा मंडप मे श्रद्धालुओं झूम उठा। कथा मे पधारे सभी श्रद्धालुओ के साथ विशेष रूप से अंशुल हयारण, संजय वर्मा,श्रीमती राखी हयारण,श्रद्धा हयारण,स्नेहा हयारण, संजीव कांच वाले, विनय त्रिपाठी एडवोकेट,पवन कांच वाले,मोनु थापक ,अभिषेक कुशवाहा ,पल्लवी साहू, जीतू सोनी,दीपक राय,बालकिशन साहू,पंकज साहू, संजय यज्ञती, सुन्दर, सुरेन्द्र सोनी,रविन्द्र राजन, सत्यम साहू (शिवम् टेन्ट हाऊस) ,उदय सोनी,लकी साहू, आदि उपस्थित रहे अंशुल हयारण (परिक्षित) ने सभी क्षेत्र वासियों से अनुरोध किया कि सभी भगत ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर कथा का रस पान करें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *