Headlines

श्री रघुराज सिंह इण्टर कॉलेज, झाँसी का हाई स्कूल व इण्टर का परिणाम शत प्रतिशत

झाँसी। आज उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद का हाई स्कूल व इण्टर का परिणाम घोषित हुआ। श्री रघुराज सिंह इण्टर कॉलेज, पठौरिया ,झाँसी का परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा। हाई स्कूल व इण्टर मीडिएट में अध्ययनरत सभी छात्र/छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
हाई स्कूल में पूर्वी वर्मा 548/600 ने प्रथम स्थान, रिषिका पटेल 533/600 ने द्वितीय स्थान, आलेख गौतम 526/600 ने तृतीय स्थान, भूमि कुशवाहा 524/600 ने चतुर्थ स्थान, समीक्षा 519/600 ने पंचम स्थान एवं राजुल पटेल 507/600 ने षष्टम स्थान प्राप्त किये।
इण्टर में हर्षिता अवस्थी 445/500 ने प्रथम स्थान, राजीव राठौर 411/500 ने द्वितीय स्थान, योगेन्द्र प्रताप सिंह 396/500 ने तृतीय स्थान, विकास राठौर 384/500 ने चतुर्थ स्थान, संस्कार मिश्रा 382/500 ने पंचम स्थान एवं अंशुल कुशवाहा 355/500 ने षष्टम स्थान प्राप्त किये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *