दिल्ली – संसद की सुरक्षा में चूक का मामला। आरोपी सागर शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, खुद को जलाने की बनाई थी योजना- सागर शर्मा
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सागर ने किया खुलासा, बाद में प्लान को बदल दिया गया था- सागर शर्मा
रायबरेली- स्कूल बस ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल, बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार, निमिषा कान्वेंट स्कूल की बताई जा रही बस, छात्रा को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, सलोन कोतवाली के मदारपुर गांव के पास की घटना.
*राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि केस में सुनवाई आज*
यूपी की सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी सुनवाई, अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान से जुड़ा है प्रकरण
उत्तर प्रदेश स्थित सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पेश हो सकते हैं. वायनाड सांसद राहुल गांधी पक आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वक्त प्रचार में गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस बाबत भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता विजय मिश्रा ने केस दर्ज कराया है. मामले की पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राहुल गांधी को पेश होने के लिए कहा था.मुकदमा दीवानी न्यायालय की एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है.
