सखियों संग मनाई होली, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुई संपन्न

झांसी आज उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा के तत्वाधान में तात्या फार्म हाउस में होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के दिशा निर्देशन में एवं महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ !

प्रारंभ में अतिथियों ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण किया, इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा ने सभी को अबीर – गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, व कहा कि रंग का प्रभाव तो कुछ समय तक रहता है लेकिन आत्मिकता से किए गए परोपकार सदा जीवित रहते हैं हमें अपने रंगों को इस तरह से जीवित रखना है कि लोग सदा आपकी भावना का सम्मान करें !

इस अवसर पर महिला व्यापार मंडल की संरक्षाका संजना पटवारी, चंदा अरोड़ा, रितु पांडे आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया, इस अवसर पर बुंदेली भजन एवं भोजन का कार्यक्रम भी रखा गया !
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रेमलता सेन ने व्यक्त किया !
धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *