Headlines

सट्टा बाजार में पीएम उम्मीदवार की रेस में मोदी फिलहाल राहुल पर भारी

नई दिल्ली 18 मई । लोकसभा चुनाव के लिए कल यानी 19 मई को अंतिम चरण की चुनाव होना है, लेकिन सट्टा बाजार में किसको कितनी सीटें मिलेंगी और प्रधानमंत्री की रेस में कौन किस भाव में है ,इसको लेकर दांव खेला जा रहा है । सट्टा बाजार पर यदि यकीन करें तो फिलहाल पीएम पद की रेस में राहुल गांधी पर नरेंद्र मोदी भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बात की जाए तो सत्ता बाजार में नरेंद्र मोदी के लिए 14 पैसे का भाव चल रहा है, जबकि और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर ₹5 का दाम चल रहा है।

आपको बता दें कि सट्टा बाजार में जिसका दाम कम होता है उसके जीतने की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है।

गुजरात में एक अंदाज के मुताबिक लोकसभा चुनाव को लेकर अब तक 200 करोड़ से भी ज्यादा सट्टा लग चुका है. हालांकि 2014 के चुनाव के सामने यह काफी कम है. एक बुकी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि गुजरात में 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त 500 करोड़ रुपयों का सट्टा खेला गया था. हालांकि एक एक उम्मीदवार के भी अलग अलग दाम चलते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *