सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, स्मार्ट सिटी की उड़ रही धज्जियां
झांसी। ग्वालियर रोड से फिल्टर रोड पर कालिंग गार्डन के सामने अधूरी नाली होने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता है। जिसके कारण सड़क पर गड्डा हो गया है तथा गंदगी बनी हुई है। ज्ञातव्य हो कि हाल ही में दतिया गेट से फिल्टर रोड पर नई रोड डाली गई थी परंतु इस एरिया को छोड़ दिया गया था खास बात यह है कि जल संस्थान कार्यालय होने के बाद भी इसी रोड पर सबसे ज्यादा पाइप लाइन टूटी है जहां हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है हाल ही में इसी रोड पर नई सड़क का निर्माण कराया गया परंतु खराब सड़क व नाली का निर्माण कराया गया है लेकिन अधूरी नाली बनाकर छोड़ दिया गया है। नाली के पानी का कोई निकास नहीं है जिससे गंदा पानी सड़क पर बहता है। इसलिए आम जनता को परेशानी हो रही है। एक रोड पर एक मस्जिद और कब्रिस्तान भी बना हुआ है फिल्टर रोड क्रॉसिंग पर जहां पर आगमन ज्यादा रहता है लोगों ने समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है।
