सनातन को ये ‘इंडिया’ गठबंधन के लोग समाप्त करना चाहते -मोदी

मध्य प्रदेश के बीना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस INDI ALLIANCE (गठबंधन) के लोग उस ‘सनातन धर्म’ को मिटाना चाहते हैं जिसने स्वामी विवेकानन्द और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी…यह INDI ALLIANCE (गठबंधन) ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करना चाहते हैं। आज उन्होंने सनातन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, कल वे हम पर हमले बढ़ा देंगे। देश भर के सभी ‘सनातनियों’ और हमारे देश से प्यार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन सनातन धर्म को ख़त्म करना चाहता है और ‘सनातनियों’ को ऐसे लोगों को रोकना होगा.

मध्य प्रदेश के बीना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जिस सनातन को गांधी जी ने जीवनपर्यन्त माना, जिन राम ने उनको जीवन भर प्रेरणा दी, उनके आखिरी शब्द बने ‘हे राम.’ जिस सनातन ने उन्हें अस्पृश्यता के ख़िलाफ़ आंदोलन चलाने की प्रेरणा दी.”

“उस सनातन को ये ‘इंडिया’ गठबंधन के लोग, घमंडिया गठबंधन के लोग समाप्त करना चाहते हैं. आज ‘इंडिया’ गठबंधन के लोगों ने खुलेआम सनातन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, कल वे हम पर हमले बढ़ा देंगे. देश भर के सभी ‘सनातनियों’ और हमारे देश से प्यार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा. हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *