Headlines

सपा विधायक ने कहा -मुसलमानों को दूसरे देश का नागरिक समझा जा रहा है

लखनऊ 7 मार्च। उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम में कहा कि उर्दू गेट को इस वजह से तोड़ा गया है क्योंकि उसका नाम उर्दू गेट था ।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लोकसभा चुनाव में भाजपा को पहुंचाने के मकसद से की गई है। तैयारी यह थी कि रामपुर में दंगा भड़का कर पूरे देश में इसका राजनीतिक लाभ लिया जा सके।

समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से गेट को गिराया गया है। उर्दू गेट के कारण खनन के रहे वाहन रोड पर नहीं आ पाते थे । उन्होंने आरोप लगाया कि इस वजह से अधिकारियों की कमाई बंद हो गई थी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में मुसलमानों को दूसरे देश का नागरिक समझा जा रहा है। ऐसे में मुसलमानों के पास दो ही विकल्प बच्चे हैं या तो वह भाजपा में शामिल हो जाएं या अपना धर्म बदल लें।

उन्होंने इस बात की भी आशंका व्यक्त की कि आने वाले दिनों में अंबेडकर जी और बाबा साहेब की प्रतिमा भी कराई जा सकती हैं उन्होंने कहा कि पूरे जिले में मुस्लिम मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब किया जा रहा है ऐसे में लोकसभा चुनाव की निष्पक्षता की केसे संपन्न होना संभव नहीं लग रहा है।

इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पूर्व विधायक विजय सिंह अजहर खान, आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत खा, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *