झाँसी | उन्नाव गेट अंदर गोविंदा का बगीचा मोहल्ला निवासी कमलेश कुशवाहा (39) पुत्र गोविंद ने जहर निगलकर जान दे दी| परिजन सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके | पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया |
कमलेश सब्जी बेचकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था | परिवार में पत्नी समेत 14 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है| परिजनों ने बताया शुक्रवार सुबह मंडी से सब्जी खरीदने निकला था| दोपहर को जब मैं घर आया तब उसकी तबीयत खराब थी| कमलेश ने जहर निगलने की बात बताई | यह सुनकर परिजन घबरा उठे | तुरंत उसको लेकर मेडिकल पहुंचे | यहां उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया गया| डॉक्टर ने भी उसके जहर निगलने की पुष्टि की| कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई|
कोतवाल राजेश पाल सिंह का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में मालूम चला कि घर में उसका झगड़ा हुआ था| शराब पीने के बाद उसने गुस्से में आकर जहर निगल लिया | मामले की आगे छानबीन की जा रही है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
सब्जी विक्रेता ने जहर निगल कर दी जान
