प्रयागराज। समझदार नाबालिग लड़की को अपनी पसन्द के साथी पुरुष के साथ रहने का अधिकार है : उच्च न्यायालय, इलाहाबाद
उपरोक्त प्रकरण जनपद अलीगढ़ से संबंधित है ! इसमें मा. उच्च न्यायालय ने पुरुष को जमानत देते हुए नाबालिग लड़की ( 16 वर्ष ) को पुरुष मनीष प्रताप सिंह के साथ रहने की अनुमति प्रदान की है !
Lucknow…
IAS अफ़सर के साथ ठगी !
UP ब्यूरोकेसी के एक IAS अफ़सर साइबर ठगों के निशाने पर आ गये !
ऊर्जा विभाग के तैनात एक IAS अफ़सर के पास HDFC का क्रेडिट कार्ड मौजूद था. पर जालसाजों ने उनके कार्ड से 10,000 ₹ की खरीदारी कर डाली,
जैसे ही IAS अफ़सर के मोबाइल पर 10 हजार ₹ कटने का मैसेज आया फौरन उन्होंने अपना कार्ड ब्लॉक कर दिया.
इस धोखाधड़ी के ख़िलाफ़ मुकदमा भी दर्ज कराने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है !
New Delhi…
IPS अफ़सरों को 31 जनवरी 2024 तक अचल संपत्ति रिटर्न भरने का निर्देश जारी !
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर के सभी IPS अफसर को निर्देश जारी किया है कि वह अपना अचल संपत्ति रिटर्न 2023 हर हाल में 31 जनवरी 2024 तक भर दें,
मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और राज्यों के DGP को लिखित निर्देश भी जारी कर दिया है जिसमें IPS अफ़सर सिर्फ़ ऑनलाइन ही अचल संपत्ति रिटर्न भर सकते है…
