सहकारी समिति के सदस्य खोल सकेंगे जन औषधि केंद्र

झाँसी| अभी तक साधन सहकारी समितियां केवल खाद और बीज के वितरण तक सीमित थी लेकिन अब इनहे बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियां में तब्दील किया जा रहा है| सदस्य जन औषधि केंद्र खोल सकते हैं| इसका उद्देश्य समितियां को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करना है |
एआर कोऑपरेटिव कृष्ण कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की इस पहल के तहत अब समिति का सदस्य बनकर कोई भी व्यक्ति होटल, स्कूल, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, जन औषधि केंद्र, जन सुविधा केंद्र, फसलों के आयात-निर्यात, आटा चक्की, तेल मील, मैरिज गार्डन, रेस्टोरेंट आदि जैसे व्यवसाय शुरू कर सकते हैं|
सदस्य बनने की शर्तें – पहले केवल भूमिगत किसान ही समिति के सदस्य बन सकते थे| लेकिन अब 18 वर्ष के ऊपर कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है| 226 रुपए शुल्क है, जिसमें ₹100 के दो शेयर, ₹5 पासबुक शुल्क और ₹21 सदस्यता शुल्क शामिल है| सदस्यता के बाद संबंधित जानकारी दर्ज की जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *