झाँसी | साइबर ठगी का शिकार होने के एक हफ्ते बाद बरुआसागर के मिलान मोहल्ला निवासी भावना पाल (29) ने बेतवा नदी में कूद कर जान दे दी| शनिवार सुबह 4 दिन बाद उसका शव बरामद हुआ | परिजन 4 दिन से उसे तलाश रहे थे | उनका कहना है कि कुछ दिनों पहले साइबर जालसालों के हाथ भावना करीब 35000 रुपए गाव चुकी थी | यह रकम उसने उधार लेकर दी थी| ठगी होने से है सदमे में चली गई | परिजनों ने इसी वजह से टूटकर उसके आत्महत्या करने का अंदेशा जाहिर किया है|बरुआसागर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया|
मूल रूप से कोतवाली के बड़ा गांव गेट बाहर की रहने वाली भावना की शादी 8 में 2023 को मिलान निवासी शेर सिंह से हुई थी | शेर सिंह बारूसागर में ढाबा चलते हैं | परिजनों का कहना है भावना रोजगार करना चाहती थी| इसलिए मैंने सोशल मीडिया पर उसने एक नामी पेंसिल कंपनी का विज्ञापन देखा, इसमें पैकिंग करने पर पैसा देने की बात कही गई थी| उसमें दिए नंबर पर फोन करने पर जालसाजों ने रजिस्ट्रेशन समेत माल भेजने के आवाज में अमानत राशि के तौर पर ₹35000 जमा करने को कहा |
जालसाज ने वादा किया कि कुछ समय पूरी रकम वापस कर देगा| पैकिंग के काम से हर महीने 35 से ₹40000 कमा सकेंगे | उसके झांसे में भावना आ गई | उसने अपने पास पैसा ना होने पर अपने जीजा एवं भाई से रकम लेकर 24 अक्टूबर को जलशाज को ऑनलाइन भेज दिए | 26 अक्टूबर तक जवाब ना आने पर भावना ने फोन किया| जलसाज उसे ₹10000 फिर जमा करने को कहने लगा| भावना ने पैसा जमा करने से मना कर दिया| मैं अपना पैसा वापस मांगने लगी| जालसाज ने गाली गलौज करते हुए अपना फोन बंद कर दिया| पति का कहना है कि इसके बाद से भावना गुमसुम रहने लगी| थानाध्यक्ष राहुल राठौर ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में आत्महत्या का मामला सामने आया है| परिवार के लोग साइबर ठगी की बात बता रहे हैं|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
साइबर ठगी का दर्द न सकी विविधता, मौत को लगाया गले
