सावधान! झांसी स्टेशन पर महिला चोरो का आतंक

झांसीः इन दिनो स्टेशन पर महिला चोर आतंक मचाये हुये हैं। चोरी की वारदातो के खुलासे मे घूम रही पुलिस को एक ऐसी महिला चोर पकड़ मे आयी, जो यात्रियो  को निशाना बना रही थी। इसके अलावा एक युवक भी पकड़ा।

जीआरपी रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान जीआरपी को प्लेटफार्म क्रमांक 4/5 पर एक संदिग्ध युवक नजर आए। तलाशी के दौरान के उसके पास से चोरी के 4 मोबाइल बरामद किये गये। युवक को थाने लाया गया। जहां तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के 4 मोबाइल बरामद किये। पकड़े गये बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम अजय कुशवाहा निवासी खेरापुरा थाना बसईया मुरैना बताया। वहीं दूसरी ओर प्लेटफार्म 7 से एक महिला चोर पकड़ी। पकड़ी गई महिला के पास से चोरी का लेडीज पर्स बरामद किया। पकड़ी महिला को थाने लाया गया। जहां पूछतांछ में उसने अपना नाम रानी निवासी निवाड़ी पृथ्वीपुर बताया। जीआरपी ने दोनों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *