नई दिल्ली 13 सितम्बरः भारत आये जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सीदी सैयद मस्जिद का दौरा कराया। मस्जिद की कारीगरी देखकर शिंजो आश्चर्यचकित रह गये। मोदी ने मस्जिद के ऐतिहासिक महत्व के बारे मे भी बताया।
अहमादाबाद मे करीब 8 किमी का लंबा रोड शो करने के बाद जापानी प्रधानमंत्री, उनकी पत्नी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगो का अभिवादन स्वीकार किया। अपने स्वागत से उत्साहित जापानी प्रधानमंत्री जब मस्जिद पहुंचे, तो वहां का नजारा अलग ही था। सभी ने मिलकर फोटो खिंचाई।
मोदी उन्हे लेकर साबरमती आश्रम भी गये। वहां शिंजो ने थैंक्स एंड लव लिखा।
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की इस हाई प्रोफाइल यात्रा के दौरान अहमदाबाद और गांधीनगर कई कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा। 12 वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन और व्यावसायिक बैठक के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है जहां जापानी कंपनियां गुजरात में बड़े निवेश की घोषणा कर सकती हैं। दिसंबर 2015 के बाद यह पहली द्विपक्षीय मुलाकात होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने पिछले साल नवंबर में जापान की यात्रा की थी। पिछले तीन साल में मोदी और आबे 10 बार मिल चुके हैं। शिंजो आबे अपनी यात्रा के दौरान दो दिन गुजरात में रहेंगे, जहां वे मोदी के साथ एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। शिंजो आबे भारत यात्रा बहुत अहम मानी जा रही है, सूत्रों की मानें तो दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने वाले हैं।