नई दिल्ली 24 अक्टूबर बीते कुछ दिनों से देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई के अंदर मचे घमासान पर सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। सरकार ने किरकिरी से बचने के लिए अधिकारियों सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया है।
सरकार ने दोनों अधिकारियों को छुट्टी पर भेजे जाने के बाद सीबीआई का अंतरिम डायरेक्टर नागेश्वर राव को नियुक्त किया है । राव ने चार्ज लेते ही कड़े एक्शन लेने शुरू कर दिए हैं।
बुधवार को नागेश्वर राव ने पदभार संभाला। उन्होंने अपने दफ्तर के 10 वे और 11 वे फ्लोर को सील कर दिया है
सीबीआई के अंदर चल रही इस उठापटक में अब सरकार के शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि कुछ और लोगों पर गाज गिर सकती है ।
हालांकि सीबीआई के अधिकारियों को छुट्टी पर भेजे जाने के खिलाफ वकील प्रशांत भूषण में हमला बोला है उन्होंने कहा कि अधिकारियों को छुट्टी भेजना गैर कानून के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर करेंगे
