सीबीआई विवाद में सीवीसी ने सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी, रिपोर्ट- नैना

नई दिल्ली 12 नवंबर सीबीआई ने सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा के खिलाफ अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की पीठ ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड में ले लिया और मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को निर्धारित की है।

सुनवाई के दौरान सीबीआई के अंतरिम निर्देशक एवं नागेश्वर राव ने भी एजेंसी प्रमुख के तौर पर 23 अक्टूबर के बाद से अब तक किए गए अपने फैसलों के बारे में रिपोर्ट में बताया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायालय को बताया कि इस अदालत में पूर्व न्यायाधीश एके पटनायक ने सीबीसी जांच की निगरानी की, जो 10 नवंबर को पूरी हुई।

सीबीआई ने कहा कि रजिस्ट्री रविवार को भी खुली हुई थी लेकिन रिपोर्ट दाखिल करने के संबंध में रजिस्ट्रार को कोई सूचना नहीं दी गई बाद में सॉलीसीटर जनरल ने इस मामले में माफी मांगी और कहा कि वह परिस्थितियों के बारे में स्पष्टीकरण नहीं दे रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट सौंपने में उनकी तरफ से जो विलंब हुआ उसके लिए माफी चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *