ब्रेकिंग न्यूज*
*नई दिल्ली*
*नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA के डायरेक्टर जनरल को भारत सरकार ने हटा दिया है।*
डीजी IAS सुबोध कुमार सिंह को हटाकर बाध्य प्रतीक्षा में भेज दिया गया है।
सुबोध की जगह रिटायर्ड IAS प्रदीप सिंह खरोला की डीजी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। खरोला, रिटायर होने के बाद इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन के पद पर तैनात हैं। NTA का चार्ज उन्हें अतिरिक्त मिला है.
सुबोध की जगह रिटायर्ड IAS प्रदीप सिंह खरोला की डीजी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। खरोला, रिटायर होने के बाद इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन के पद पर तैनात हैं। NTA का चार्ज उन्हें अतिरिक्त मिला है
कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा के बारे में आरोपों को लेकर हाल ही में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित NEET-PG प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है।
NEET मामला*: दिल्ली पुलिस ने NEET मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर के बाहर प्रदर्शन करने पर NSUI की दो महिला कार्यकर्ताओं समेत सत्रह लोगों के खिलाफ साउथ एवेन्यू थाने में FIR दर्ज की: दिल्ली पुलिस
गुरुवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर के बाहर नकली नोट फेंककर विरोध प्रदर्शन किया।
