हमीरपुर – भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत*
टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत,एक युवक को अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार, पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 का मामला.
अमरोहा – दम घुटने से 1 परिवार के सदस्यों की मौत का मामला*
कमरे में दम घुटने से परिवार के सदस्यों की हुई मौत, घर के एक कमरे सो रहे थे परिवार के सात सदस्य, घटना में अब तक 5 बच्चों समेत 6 सदस्यों की मौत, इलाज के दौरान एक महिला की और हुई मौत ,ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई थी अंगीठी ,थाना सैदनगली क्षेत्र के ढक्का मोड़ का मामला.
लखनऊ। अखिलेश सरकार में बढ़ा मदरसा टीचरों का मानदेय योगी सरकार ने किया बंद।
लखनऊ। स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कार सेवकों पर तत्कालीन सरकार द्वारा गोली चलवाने की घटना को डिफेंड किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि अमन चैन को कायम रखने के लिए तत्कालीन सरकार ने अराजक तत्वों पर गोली चलवाकर अपना कर्तव्य निभाया था।
गोंडा – महिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत*
समय से खून न चढ़ाए जाने पर हुई मौत, प्रसूता के घर वालों का अस्पताल में हंगामा, हंगामा की सूचना पर पहुंची नगर पुलिस, सीएमएस में दिए मामले की जांच के आदेश, महिला के गर्भ में था 7 माह का बच्चा , गोंडा के जिला महिला अस्पताल का मामला.
