Headlines

हरिवंश सिंह बने उपसभापति पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली 9 अगस्त राज्यसभा के लिए आज हुए उपसभापति के चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश सिंह को जीत हासिल हुई है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है । हरिवंश सिंह ने विपक्ष के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को हराया है।

हरिवंश सिंह को 125 और हरिप्रसाद को 105 मत प्राप्त हुए हैं। इन मतों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि मोदी और शाह की जोड़ी में विपक्षी एकता में सेंध लगाने में सफलता प्राप्त की है।

जेडीयू की प्रत्याशी हरिवंश सिंह को लेकर पहले  स्थिति ठीक नही थी , लेकिन नीतीश कुमार ने अन्य दलों से उनके लिए समर्थन मांगा । इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरिवंश के लिए समर्थन मांगा था।

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए उपसभापति चुनाव के नतीजों के बाद कहा कि अगस्त क्रांति में बलिया की बड़ी भूमिका थी. हरिवंश भी उसी बलिया से आते हैं.

पीएम मोदी ने अरुण जेटली के राज्यसभा में वापस आने पर भी बधाई दी. PM ने कहा कि हरिवंश सिंह कलम के धनी हैं, उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी काफी बढ़िया काम किया. वह हमेेशा से गांव से जुड़े रहे, उन्हें कभी शहर की चकाचौंध नहीं अच्छी लगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *