देहरादून: हल्द्वानी की मलका बगीचा स्थित मदरसा वा मस्जिद पर प्रशासन की बुलडोजर के बाद अराजक तत्वों ने हिंसा व आगजनी की । इसके बाद वहां हालात बिगड़ गए। फिलहाल दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं । कई जगह हुए पथराव व आगजनी में पुलिसकर्मी पत्रकार व अन्य लोग घायल हो गए हैं।
उत्तराखंड | अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद हलद्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा भड़क उठी। DM नैनीताल ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “न्यायालय द्वारा दिए कए आदेशों के क्रम में प्रशासन की टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने गई थी। वहां अराजक तत्वों के साथ पुलिस की झड़प हुई है। जिसमें पुलिस और प्रशासन के लोगों को चोट आई है… तत्काल वहां पर पुलिस और अन्य केंद्रीय बल की टुकड़ियां भेजी जा रही हैं। सभी से शांति बनाने की अपील की जाती है। कर्फ्यू लगा दिया गया है… जिन्होंने आगजनी की है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”
हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने वहां स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
