लखनऊ-हाई कोर्ट के पूर्व चीफ स्टैंडिंग काउंसिल ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, रिपोर्ट- रिंकू

लखनऊ 23 अक्टूबर लखनऊ खंडपीठ के चीफ स्टैंडिंग काउंसिल रमेश चंद्र पांडे ने हाई कोर्ट की चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया है उन्होंने 19 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया था।

बताया जाता है कि विभूति खंड थाना क्षेत्र स्थित हाईकोर्ट के ब्लॉक सी बिल्डिंग में चीफ स्टैंडिंग काउंसल रमेश चंद्र पांडे ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी । बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान उनके शरीर में कई जगह लोहे की रोड डाले गए थे । अस्पताल में रहने को लेकर वो काफी परेशान हो गए थे । मंगलवार दोपहर 2:00 बजे सीढ़ियों से चलकर हाईकोर्ट की चौथी मंजिल पर पहुंचे और उन्होंने खिड़की से छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी होने पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया बताया जाता है कि सिर में गहरी चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *