*दिल्ली। *दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र ने महिला कांस्टेबल रूचिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को नाले में दफना दिया।*
8 सितंबर 2021 को ये हत्याकांड हुआ। दो साल से लापता महिला सिपाही का कंकाल आज पुलिस ने बरामद कर सुरेंद्र को पकड़ा।
सुरेंद्र शादीशुदा था। रूचिका उस पर शादी का प्रेशर बना रही थी। एक दिन रूचिका ने सुरेंद्र से उसके घर का एड्रेस पूछा। वो डर गया कि कहीं शादीशुदा वाली बात खुल न जाए। इसलिए रूचिका को कार से घुमाने यमुना नदी किनारे ले गया और हत्या कर शव को नाले में दफना दिया।
हत्या के बाद सुरेंद्र अन्य लड़कियों के साथ उत्तराखंड के होटलों में मौज-मस्ती करने जाता रहा और वहां रूचिका का ID प्रूफ लगाता रहा। जिससे दिल्ली पुलिस को ये लगे कि रूचिका लापता नहीं है और खुद अपनी मर्जी से घूम रही है।
रामपुर। घर की दीवार गिरने से बड़ा हादसा। मलबे में दबकर 3 मासूमों की मौत। मलबे में दबकर 2 बच्चे भी घायल। भोट थाने के संकरी गांव का मामला
*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*==============================*
*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता कार्यक्रम के तहत श्रमदान किया। उनके साथ अंकित बैयनपुरिया ने भी साफ-सफाई की। इसका एक वीडियो पीएम ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया है।
*2* पीएम ने कहा, ‘आज,जब देश स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। अंकित बैयनपुरिया और मैंने भी वही किया! स्वच्छता के अलावा, हमने इसमें फिटनेस और खुशहाली को भी शामिल किया है। यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत के लिए है।
*3* तेलंगाना में मोदी की सभा आज, 13,500 करोड़ की परियोजनाएं लॉन्च करेंगे; CM केसीआर लगातार छठी बार PM के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे
*4* PM मोदी ने रखी 13,500 करोड़ की परियोजनाओं की नींव, हैदराबाद-रायचूर के बीच रेल सेवा की शुरू
*5* स्वच्छता के लिए श्रमदान: अहमदाबाद में अमित शाह, गुरुग्राम में अश्विनी वैष्णव ने लगाई झाड़ू
*6* राहुल गांधी ने लिखा- निर्बल की रक्षा ही हिंदू धर्म, ये इतना कमजोर नहीं जो हिंसा का माध्यम बने; कुछ मान्यताओं तक सीमित नहीं
*7* पांच-राज्यों में चुनाव से पहले केंद्र का महिलाओं पर फोकस, महिलाओं को मिलेगा सस्ता कर्ज, नवरात्र में घोषणा कर सकती है मोदी सरकार
*8* एक परिवार-एक टिकट से टेंशन में BJP के सियासी परिवार, इसी फॉर्मूले से MP में कटे कई दिग्गजों के टिकट, राजस्थान में ऐसी कई फैमिली
*9* राजस्थान में पहली बार बुजुर्ग-दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट, CEC बोले- राजनीति दलों को बताना होगा- क्रिमिनल को टिकट क्यों दिया
*10* ‘प्रयोग’ से पहले वसुंधरा राजे ने फंसाया पेच, राजस्थान में ऐसे बदल रहे हैं सियासी समीकरण
*11* अमेरिका ने पाक में घुसकर लादेन मारा, सद्दाम को लटकाया तो निज्जर मामले में भारत पर दोष क्यों? सामना में संजय राउत का सवाल
*==============================*
