अंतर्राज्यीय (उत्तर प्रदेश- मध्य प्रदेश) बॉर्डर समन्वय मीटिंग जनपद झाँसी में हुई

एडीजी जोन कानपुर के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों से संबंधित अधिकारीगण द्वारा किया गया

झांसी। प्रतिभाग आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत अंतर्राज्यीय समन्वय, बॉर्डरों को सील करना एवं चेकिंग, अपराध एवं अपराधियों तथा शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही आदि विषयों पर की गयी चर्चा मीटिंग में सीमावर्ती मध्य प्रदेश के चंबल, ग्वालियर, सागर एवं छतरपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक गण, पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी, जिलाधिकारी झाँसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झाँसी के अतिरिक्त मध्य प्रदेश के जनपद सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, भिण्ड तथा सागर के जिलाधिकारी गण, पुलिस अधीक्षकगण साथ ही साथ जनपद जालौन, ललितपुर, महोबा एवं हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक गण द्वारा भी उक्त मीटिंग में प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *