लखनऊ। अखिलेश की साइकिल यात्रा में सपा नेता रवि भूषण यादव की मौत, यात्रा में साइकिल चलाने के दौरान अचानक उनको हार्ट अटैक आया. जब इसकी जानकारी अखिलेश यादव को हुई तो वह तुरंत रवि भूषण को लेकर मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने रवि भूषण को मृत घोषित कर दिया. मेदांता के डॉक्टर का कहना है हॉस्पिटल लाने से पहले ही वह दम तोड़ चुके थे.
उन्नाव। कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास। पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बाल-बाल बचे,बोतल में डीजल लेकर पहुंचा था बुजुर्ग,गांव के लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप,शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से था परेशान,ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को समझाया,अजगैन कोतवाली के छत्ताखेड़ा केवना गांव का मामला.
अंबाजी मंदिर में पूजा के बाद मेहसाणा पहुंचे PM मोदी, दाभोदा में 5941 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
कोरोना पीड़ित मेहनत कम करें, रिस्क है; हार्ट अटैक के मामलों पर बोले स्वास्थ्य मंत्री मनसूख मांडविया।
‘छुड़ाने की हरसंभव कोशिश करेंगे’, कतर में बंद भारतीयों के परिवार से मिलकर बोले जयशंकर।
राहुल कौन सी जाति के हैं, उन्हें खुद नहीं पता’, कांग्रेस के जातिगत जनगणना की मांग पर बोले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल।
पुलवामा में UP के मजदूर की टारगेट किलिंग, 24 घंटे में घाटी में दूसरा टेरर अटैक; कल श्रीनगर में इंस्पेक्टर को गोली मारी थी।
शिंदे-अजित गुट के विधायकों की अयोग्यता पर ’31 जनवरी से पहले स्पीकर करें फैसला’, सुप्रीम कोर्ट का आदेश।
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक हुआ, भीड़ ने NCP अजित पवार गुट के विधायक का घर जलाया, दर्जनों वाहन फूंके।
एकनाथ शिंदे ने मराठा आंदोलन पर निकाले तीन रास्ते, कल से ही प्लान पर शुरू होगा काम; हिंसा के बीच तैयारी।
जेल में ही मनेगी मनीष सिसोदिया की दिवाली, AAP नेता को SC से नहीं मिली जमानत।
वैभव गहलोत दिल्ली में ED के सामने पेश, कंपनियों के मॉरीशस लिंक और विदेशी लेनदेन पर करेगी पूछताछ।
राजस्थान में कांग्रेस की चौथी सूची आज, दिल्ली में CEC की बैठक; नामों का होगा ऐलान।
श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, श्री लंका 25 ओवर 125 रन दो विकेट।
बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद।
