अखिलेश के गृहजनपद मे भी भगवा रंग का जलवा

लखनउ 13 जनवरीः यूपी सरकार हर काम मे भगवा रंग का प्रयोग कर रही है। थाने, हज हाउस से लेकर सरकारी इमारत भी भगवा रंग मे रंगी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि सरकार ने अब शौचालय भी भगवा रंग मे रंग दिये। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जनपद मे इसका उदाहरण देखने को मिला।

उत्तर प्रदेश में भगवा रंग का सिलसिला अभी जारी है। प्रदेश के इटावा जिला में भगवा रंग से शौचालयों को भी रंग दिया गया है। इटावा जिला के अमृतपुर पंचायत के प्रधान वेदपाल ने अपनी पूरी पंचायत के शौचालय को भगवा करा दिया है। अमृतपुर ग्राम पंचायत के मजरा कृपालपुर गांव में तकरीबन 100 शौचालयों का रंग भगवा करा दिया गया है।

ग्राम पंचायत प्रधान वेदपाल का कहना है कि मैंने शौचालयों का रंग भगवा इसलिए करवाया है क्योंकि इसका रंग अन्य रंगों के काफी अलग दिखता है। ग्राम प्रधान के मुताबिक भगवा रंग कराना सरकार हित में है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *