अखिलेश क्यों बोले मोदी को धोखा दे रहे योगी!

लखनऊ 14 जुलाई। सपा नेता औऱ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उहोने कहा कि योगी एक्सप्रेसवे के नाम पर प्रधानमंत्री मोदी को धोखा दे रहे है।

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी धोखा दे रहे हैं. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से पीएम के संसदीय क्षेत्र को ही काट दिया और मोदी को पता ही नहीं.

पूर्वांचल एक्सप्रेस से बलिया और वाराणसी को काट दिया गया है. ये पीएम के साथ धोखा. पीएम को धोखे पर धोखा दिया जा रहा है, उन्हें पता भी नहीं चल रहा है. उनसे सिर्फ उद्धाटन कराया जा रहा है.

उन्होंने कहा किइस एक्सप्रेसवे का शिलान्यास वे पहले ही कर चुके है। योगी सरकार योजना से समाजवादी नाम हटा कर मोदी से इसका उद्धघाटन करा रही है। उ होने कहा मि सपा सरकार होती तो एक्सप्रेसवे बन कर तैयार हो गया होता। अखिलेश ने कहा कि सरकार इसे सस्ता  बनाने के नाम पर जनता को धोखा दे रही है। योजना से सड़क की रोशनी समाप्त कर दी। नागरिक  सुबिधा को कम कर दिया।

सस्ता बनाने के नाम पर घटिया बना रहे है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे कम समय में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे बनाकर दिखाया. ये उदाहारण है कि कैसे कम समय में जमीन ली जा सकती है और कैसे कम समय बनाया जाता है. हम चाहते थे कि इस एक्सप्रेसवे के जरिए पूर्वांचल को जोड़ा जाए.

उन्होंने कहा कि समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हमने तय किया था, क्योंकि जब सड़क बनती है तो खुशहाली अपने आप में आ जाती है और तरक्की अपने आप आ जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *