अखिलेश ने विधानपरिषद की कितनी सीट बसपा के लिये छोड़ी

हिमेन्द्र

लखनउ 11अप्रैलः एक बार फिर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिल बड़ा किया है। बसपा से चुनावी दोस्ती मे वो दोस्त को तोहफा देने मे पीछे नहीं हटे। उप चुनाव मे मिली सफलता के बाद जैसे अखिलेश बसपा के प्रति समर्पित हो गये है।

ताजा जानकारी के अनुसार अखिलेश ने बसपा के लिये विधानपरिषद चुनाव मे एक सीट छोड़ दी है। कहा जा रहा है कि बसपा जल्द ही इसके लिये प्रत्याशी घोषित करेगी।

विधान परिषद सदस्यांे का कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो रहा है। इसके लिये 26 अप्रैल को चुनाव होगा।

ये है चुनाव का पूरा कार्यक्रम
अधिसूचना जारी होने की तारीख- 9 अप्रैल, 2018
नामांकन करने की अंतिम तारीख- 16 अप्रैल, 2018
नामांकन पत्रों की जांच- 17 अप्रैल, 2018
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख- 19 अप्रैल 2018
चुनाव की तारीख- 26 अप्रैल 2018
वोटों की गणना भी 26 अप्रैल 2018 को ही होगी।

इन सदस्यों का पूरा हो रहा है कार्यकाल-
1. अखिलेश यादव
2. अंबिका चौधरी
3. उमर अली खान
4. मोहसिन रजा
5. नरेश चंद्र उत्तम
6. मधु गुप्ता
7. डॉ. महेंद्र कुमार सिंह
8. मुश्ताक
9. रामसकल गुर्जर
10. डॉ. विजय यादव
11. राजेंद्र चौधरी
12. डॉ. विजय प्रताप
13. सुनील कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *