अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा एक ऐसा संगठन है जो समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सतत प्रयत्नशील है-यशोदा

झांसी। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला संगठन श्रीमती यशोदा कुशवाहा ने कहा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में सर्वप्रथम शाक्य मुनी तथागत गौतम बुद्ध चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट अशोक जगदेव बाबू लव कुश भगवान ज्योतिबा फुले माता सावित्री फुले को याद करते हुए अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा एक ऐसा संगठन है जो समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सतत प्रयत्नशील है। हमें तथागत गौतम बुद्ध के चरित्र को अपनाना चाहिए और कुशवाहा समाज के जितने भी महापुरुष हुए हैं उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए
हमारा संगठन कुशवाहा समाज की बहनों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए समाज में राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक चेतना को जागृत करेगी सामाजिक चेतना ही राष्ट्रीय चेतना में परिवर्तित होकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती है और देश की एकता अखंडता के लिए काम करती है
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा की कुशवाहा समाज में विघटनकारी लोगों का डटकर मुकाबला करें और उन्हें समाज से बहिष्कृत करें जैसे पूर्व में ऐसे लोगों का हुक्का पानी बंद किया जाता था जिस समाज का व्यक्ति चेतन अवस्था में रहता है उसे समाज का विकास निश्चित संभव है हमें अपने समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए कुशवाहा समाज में राजनीतिक चेतना जागृत कर प्रदेश एवं देश की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित कर हमें समाज के उत्थान के लिए कार्य करना है अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा अपने विधायक और सांसद बनाकर प्रदेश और देश की राजनीति में अपना स्थान बनाएगी अगर हमारी कुशवाहा समाज की जनसंख्या के आधार पर कोई भी राजनीतिक दल प्रत्याशी नहीं बनता है तो इस स्थिति में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव में उतरेगी कुशवाहा समाज विचारधारा तय करें यह राजनीति की धारा बदलने का समय है अपने समाज के एक एक मत का गारंटर बनाया तभी कोई कुशवाहा का बेटा प्रदेश और देश की सर्वोच्च कुर्सी पर बैठ पाएगा हम 14 प्रतिशत आबादी वाले कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी मेहता आदि वंचित क्यों हैं हमें अपने महापुरुषों के इतिहास को याद करते हुए अब हमें बुनियाद को याद करने की जरूरत है विचारधारा के समझ संकट है सम्राट अशोक के इतिहास को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है हमें पुनः इस देश को सम्राट अशोक का राज्य स्थापित करना होगा इसलिए हमें अपना हक लेना होगा समाज के लोगों को जागृत करने के लिए गांव-गांव जाकर एकजुट करने की आवश्यकता है।
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय सचिव गजेंद्र कुशवाहा ने कहा की यही अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा असली और वैद्य है इसलिए कुछ लोग फर्जी तरीके से समाज को गुमराह कर रहे इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शंकर मेहता तथा प्रधान महासचिव नीरज कुशवाहा है
प्रेस कांफ्रेंस में में मनीराम कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कुशवाहा महासभा, कुश प्रगति संस्थान के महामंत्री लखन सिंह कुशवाहा, देवराज सिंह एडवोकेट ,परमानंद कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष कुशवाहा समाज झांसी, कुशवाहा महासभा महिला संगठन की जिला अध्यक्ष श्रीमती हेमलता कुशवाहा ,जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा ,लखन कुशवाहा पार्षद ,संतोष कुशवाहा पूर्व पार्षद, राघवेंद्र कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष मारकंडेश्वर मंदिर ,कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा ,शंकर कुशवाहा ठेकेदार ,रामपाल कुशवाहा पांडव ,आनंद कुशवाहा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपत कुशवाहा नगर अध्यक्ष बरुआसागर ,नवयुवक कुशवाहा समाज अध्यक्ष बीके कुशवाहा, मित्र उत्थान समिति संयोजक किशोरी लाल कुशवाहा ,मित्र उत्थान समिति अध्यक्ष जयराम कुशवाहा ,आर डी फौजी ,जगत सिंह कुशवाहा, रघुवर दयाल कुशवाहा ,हर्ष कुशवाहा, मलखान कुशवाहा ,योगेश कुशवाहा, जयराम कुशवाहा, बृजेंद्र सिंह कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी ,परशुराम कुशवाहा आचार्य जी, राहुल कुशवाहा, जीएस कुशवाहा श्रीमती सुनीता जी एस कुशवाहा ,कुमारी वंदना कुशवाहा बामनवा टहरौली, रामपाल मौर्य पंडवाहा ,राहुल कुशवाहा, जेपी कुशवाहा लोको पायलट ,अंत में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती हेमलता कुशवाहा ने सब का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *