एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ” यह सिर्फ INDIA गठबंधन की बैठक से ध्यान भटकाने के लिए किया गया है। पिछली बार भी(INDIA गठबंधन की बैठक के दौरान) उन्होंने अपनी बैठक की थी। यह एक राष्ट्र-एक चुनाव सिर्फ धोखा देने के लिए है। अगर पूरे देश में एक चुनाव हो जाए तो हमसे ज्यादा खुश और कौन होगा। अगर लोकसभा के साथ उत्तर प्रदेश(विधानसभा) भी कर दें तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है।”
वाराणसी: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, “एक राष्ट्र-एक चुनाव कोई नई बात नहीं है। यह लंबे समय से चर्चा में है। प्रधानमंत्री ने कई मंचों पर इस मुद्दे को उठाया है। विधि आयोग लगातार इसे 1999 से उठाता आया है, 2018 में भी उसने अपनी रिपोर्ट दी। आज इसपर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक नई कमेटी बनी है। मुझे लगता है यह एक पुराना विषय है जिसपर सार्थक चर्चा की आवश्यकता है।”
गाजियाबाद- जिम रिसेप्शनिस्ट का शव मिलने से सनसनी,फांसी के फंदे पर लटका मिला लड़की का शव,जिम में नौकरी करने वाले साकिब पर आरोप,प्रेमजाल में फंसाकर सुसाइड के लिए उकराया-परिजन,साकिब और लड़की दोनों 4 साल से रिलेशन में थे.
हमीरपुर: 10 साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात,स्कूल के चपरासी ने बच्ची से किया दुष्कर्म,अमरूद खिलाने के बहाने ले गया बच्ची को,बदहवास हालत में मासूम ने घर पहुंची,केस दर्ज, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट,हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र का मामला.
