नई दिल्ली 8 अप्रैल। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर की है सुचेतगढ़ में कहा कि जिन लोगों ने जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक राज्य किया है वह कहते हैं कि राज्य में अलग प्रधानमंत्री होना चाहिए ।उन्होंने कहा कि अगर कोई कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की बात करता है तो हमारे पास धारा 370 और 35ए हटाने के सिवा कोई विकल्प नहीं है।
आपको बता दें कि बीजेपी के संकल्प पत्र में कहा गया है कि पार्टी की जन संघ के समय से ही अनुच्छेद 370 के बारे में अपना दृष्टिकोण दोहराती रही है, जो इसे समाप्त करने का रहा है। बीजेपी ने कहा कि हम 3ए1 को ही खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हमारा मानना है कि 35ए जम्मू कश्मीर के अस्थाई निवासियों और महिलाओं के खिलाफ भेदभाव है। यह धारा जम्मू कश्मीर के विकास में बाधा है । वहीं कांग्रेस के घोषणापत्र में इस मुद्दे पर यथास्थिति बनाए रखने की बात कही गई है।
बीजेपी के संकल्प पत्र 370 को लेकर की गई बात पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा भड़क गई है।
