अग्निकांड ने कई चैनल के प्रसारण रोक दिए

मुंबई 29 दिसम्बरः लोअर परेल के जिस बिल्डिंग मे बीते रात आग लगी, उसमे कई टीवी चैनल के आफिस हैं। अग्निकांड के चलते सुबह से ही इन चैनल का प्रसारण बाधित हो गया। अग्निकांड मे करीब 15 लोगो  के मारे जाने की सूचना है।

इस बिल्डिंग से टाइम्स ग्रुप के कई चैनलों का प्रसारण होता था। आग की वजह से बिल्डिंग खाली करवा दी गई। जिसके चलते ईटी नाउ, मिरर नाउ, जूम टीवी और टीवी 9 मराठी का प्रसारण फिलहाल बंद है।

खबरों के मुताबिक प्रशासन इमारत के अंदर लोगों को प्रवेश करने की इजाजात तभी देगा जब उसे दमकल विभाग की ओर से क्लियरेंस मिल जाएगा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *