अग्रवाल समाज सदर बाज़ार और भारतीय योग संस्थान झाँसी के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित किया गया रिपोर्ट :अनिल मौर्य

मध्य प्रान्त के *झाँसी जिला* * में आज दिनांक 9 जून को 5 दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर ,श्री अग्रसेन भवन सदर बाजार में , श्री अग्रवाल समाज सदर बाज़ार और भारतीय योग संस्थान झाँसी के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अग्रवाल समाज सदर बाज़ार के अध्यक्ष श्री संजय गर्ग, महामंत्री श्री संजय कानोडिया एवं भारतीय योग संस्थान के प्रान्तीय सदस्य श्री विपिन अग्रवाल, जिला प्रधान श्री रविन्द्र कुमार त्रिवेदी, मन्त्री श्री अनिल अग्रवाल, वरिष्ठ श्री रमाकांत तिवारी, पी एन साहू पन्डा जी एवं छेत्रीय प्रधान श्री सन्जय तिवारी जी ने संयुक्त रूप से ,मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया । इसके पश्चात श्रीमती नीलम अगरवाल , उमा साहू, शालिनी, ममता, मनीशा द्वारा सरस्वती वंदना की गयी |
विभिन्न केन्द्रो से आये केन्द्र प्रमुखो, आशुतोष तिवारी, सुनील अगरवाल, ओ पी शर्मा, श्री वास्तव जी ने आसन करवाते हुए , साध्को को उन आसनो को करने के सही तरीके एवम उनसे होने वाले लाभो को बताया |
प्रान्तीय सदस्य विपिन अग्रवाल ने हास्यासन एवम प्राणायाम की वारीकियो को समझाया | उन्होने पुरुषों मे होने वाले रोग प्रोस्टेट एवं महिलाओ मे होने वाले मासिक धर्म समबन्धी रोगो मे अश्विनी मुद्रा से एवं गहरे लम्बे स्वासो से होने वाले लाभो को विस्तार से बताया |
जिला प्रधान श्री रविंद्र त्रिवेदी जी ने ध्यान के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव और उसकी उपयोगिता के बारे में बताया तथा मोटापा क्या है और उसके नुक़सान के बारे में विस्तार से समझाया | खानपान पर नियंत्रण कर मोटापे को कम करने के सरल सूत्र बताये |
उसके बाद क्षेत्रीय प्रधान श्री संजय तिवारी ने भारतीय योग संस्थान का परिचय देते हुए बताया कि संस्थान 1967 से पूरे भारत वर्ष मे 4000 से अधिक एवम 10 देशो मे निह्शुल्क केन्द्रो के माध्यम से समाज शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक लाभ हेतु योग की शिक्षा प्रदान कर रहा है | जिसमे झान्सी मे वर्तमान मे 15 केन्द्र संचालित हो रहे हैं |
उसके बाद भन्वर सिंह जी ने प्रार्थना और शांति पाठ करवाया | श्री संजय अग्रवाल जी के सौजन्य से प्रसाद वितरित किया गया | कार्यक्रम का संचालन श्री संजय तिवारी ने किया | अन्त में श्री अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल जी ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए भारतीय योग संस्थान के समस्त अधिकारीगण का आभार व्यक्त किया |
इस अवसर पर ध्रुव अगरवाल, मनोज अगरवाल,आदित्य जैन, प्रमोद अगरवाल , हरी प्रकाश श्रिवास्तव, अरूण भल्ला, राजेश दुसेजा,नगरिया जी इत्यादि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *