” अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें देश का नाम बदलना पड़ा?”

कोलकाता: राष्ट्रपति भवन में G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण ‘भारत के राष्ट्रपति’ के नाम से भेजे जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “आज तो उन्होंने(भाजपा) ‘इंडिया’ का नाम बदल दिया। राष्ट्रपति ने G20 शिखर सम्मेलन रात्रिभोज के लिए जो निमंत्रण भेजा है उसमें भारत लिखा है। अंग्रेजी में हम ‘इंडिया’ और ‘इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन’ कहते हैं और हिंदी में भारत का संविधान कहते हैं। इसमें नया क्या है? लेकिन ‘इंडिया’ नाम तो दुनिया जानती है…अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें देश का नाम बदलना पड़ा?”

मोदी जी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के अंदर भाजपा सरकार के लोकोन्मुखी कार्यों से शहर हो या गाँव हर जगह गरीबों व वंचितों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। शिवराज जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ‘बीमारू राज्य’ की श्रेणी से निकल कर विकास के नए मानदंड स्थापित कर रहा है।

आज मंडला में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का शुभारंभ कर जनता से संवाद किया।
इस विशाल जनसमर्थन से स्पष्ट है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और पार्टी फिर एक बार विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर इतिहास रचने जा रही है। *अमित शाह*
#BJPKiVijayYatra

कानपुर। बिकरू कांड के 44 आरोपियों में 30 आरोपी पर गैंगस्टर का मामला दर्ज हुआ था. आज (5 सितंबर) इन 30 आरोपियों पर गैंगस्टर के केस में सुनवाई हुई, जिसमें 23 लोगों को दोषी करार दिया गया. वहीं, सात आरोपितों के खिलाफ साक्ष्य न मिलने के कारण उन्हें आरोपमुक्त कर दिया गया. 23 आरोपियों को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने उन्हें 10-10 जेल की सजा सुनाई गई. साथ ही 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया।

दिल्ली। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म करने से जुड़े आर्टिकल 370 मामले SC ने सुनवाई पूरी की। 16 दिन की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा।

मेरठ: जीवा हत्याकांड में नाम आते ही भड़का बदनसिंह बद्दो,5 लाख का इनामी गैंगस्टर फिर आया इंस्टाग्राम पर,अखबार का लोगो अपलोड कर पोस्ट किया,अखबार की खबर पर बदन सिंह का कटाक्ष,खुद को लादेन, बेअंत सिंह का करीबी लिखा,इंदिरा गांधी के हत्यारों का अपना करीबी लिखा,’बद्दो पूरी दुनिया में बम ब्लास्ट, हत्या करने वाला है’,’पूरी दुनियां में बदन सिंह का ड्रग्स का है बड़ा धंधा’,’मुंबई में बदन को लादेन के साथ लंच करते देखा गया’,गैंगस्टर जीवा की हत्या में साजिश था बदनसिंह,बद्दो, सुशील मूछ से जीवा की पुरानी रंजिश है,हरिद्वार में करोड़ों की जमीन को लेकर है विवाद,यूपी पुलिस का मोस्टवांटेड बद्दो साढ़े 4 साल से फरार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *