अजब-ये सनकी डाक्टर का शौक पढ़कर आप दंग रह जाएंगे

नई दिल्ली 21 जनवरीः कनार्टका मे एक ऐसे डाक्टर की अजब कहानी सामने आयी है, जिसे सुनने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गय। राजधानी बेगलुरू, गुलबर्गा आदि इलाको मे वारदात को अंजाम देने वाले इस डाक्टर को पुलिस ने बीते रोज बंदी बनाया।

गिरफ्तार किए गए इस डॉक्टर का नाम अमीत गायकवाड है, जो मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर है

इस डॉक्टर को आग लगाने वाली सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। डॉक्टर पर इस साल में पांच कारों में आग लगाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर घटनाएं सुबह तीन बजे के आसपास की हैं।


कहा जा रहा है कि पिछले दो सप्ताह में 15 से ज्यादा कारों में आग लगा दी गई। बुधवार की रात को अपार्टमेंट में काम करने वाले एक गार्ड ने इस डॉक्टर को कार पार्किंग में देखा तो पुलिस को फोन किया।

पुलिस ने जब डॉक्टर से सवाल किए तो डॉक्टर के लिए सवालों का जवाब देना आसान नहीं था, वो कुछ घबराया हुआ सा दिखा रहा है जिसके बाद पुलिस का शक बढ़ा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

37 साल के डॉक्टर से पुलिस ने इंजन का तेल, डिजल, पेट्रोल केन और कपड़े बरामद किए हैं। अभी तक पुलिस इस बात का पता नहीं लगा पाई है कि ये डॉक्टर कारों को आग क्यों लगाता था।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *