अधेड़ ने किया बलात्कार, वीडियो कर दिया वायरल

लखनउ 12 सितम्बरः हवस भरी मानसिकता के लोगो  की  घिनौनी करतूते सामने आ रही है। इन्हे सुनने के बाद मन दुःखी हो रहा है। लोगों मे  गुस्सा है। एक मामला रामपुर जिले का है। यहां एक अधेड़ ने नाबालिग लड़की से बलात्कार किया। उसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।

अकेली लड़की देखकर नियत खराब करने वाले रामपुर जिला निवासी तुल्लन खां की परचूनी कीदुकान है। पुलिस के अनुसार तुल्लन की दुकान पर गयी कक्षा 9 की छात्रा को उसने अपनी हवस का शिकार बना लिया। बलात्कार के दौरान उसने वीडियो भीबना ली। वो लड़की को धमकी देता रहा कि किसी को बताया, तो वीडिया वायरल कर दूंगा।

लड़की को वीडियो की धमकी देकर वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। यह बात किसी तरह लड़की के पिता को मालूम हुयी। पिता उधम सिंह मजदूरी का काम करता है। उसने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस मे  शिकायत पहुंचने से पहले तुल्लन खां ने वीडियो को वायरल कर दिया। इससे लड़की को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। पुलिस मे  शिकायत पहुंचने के बाद तुल्लन खां को बंदी बना लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *