अनियंत्रित होकर खेत में घुसी बस, 39 यात्री घायल

झाँसी | टीकमगढ़ से झांसी आ रही निजी बस बबीना थाना के भेल इलाके में अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट अंदर खेत में जा घुसी | बस को नियंत्रित करने के लिए चालक ने रफ्तार में ही इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया | बस के अंदर यात्री सीट एवं अन्य लोहे के उपकरणों से टकराकर घायल हो गए| इसमें 39 यात्रियों को चोटे आई | इसमें 15 बच्चे भी जख्मी हो गए|
इनमें से कुछ को बबीना स्थित सीएससी में भर्ती कराया गया|जबकि शेष घायलों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया | देर शाम अधिकांश यात्रियों की हालत समानय होने पर उन्हें छुट्टी कर दी गई| हादसे के बाद बस चालक एवं खलासी भाग निकले | घायलों का कहना है कि बस चालक तेज रफ्तार में लापरवाही से बस दौड़ा रहा था| पुलिस उसे तलाशने में जुटी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *