झाँसी। पांचवी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज झांसी वासियों ने योग शिविर में योगासन के जरिए शरीर को स्वस्थ रखने के गुर सीखे और लोगों को संदेश दिया कि वह योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आम लोगों ने भी योग के बारे में जानकारी हासिल की।
ध्यानचंद स्टेडियम में आज सुबह योग शिविर में मंडलायुक्त कुमद लता श्रीवास्तव, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी समेत पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने योग किया।
यहाँ सभी ने संकल्प लिया कि वह प्रातः योग उठकर करेंगे, जिससे वह स्वस्थ्य रहेंगे। प्रशिक्षकों द्वारा बताया कि योग से व्यक्ति निरोगी होता है। वहीं, उसकी स्मरण शक्ति में भी विकास होता है। योग किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है।
इसके अलावा शहर के अनेक स्थानों पर योग शिविर लगाया गया। जिसम सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। पार्क, स्कूलों तथा अन्य स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
