Headlines

अन्तिम लड़ाई के लिये तैयार रहें आरक्षण विरोधी, सवर्णों को आरक्षण, देश तोड़ने वाला कार्य- पंडित पंकज रावत

झाँसी- 8 जनवरी, भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के रा. अध्यक्ष पंडित पंकज रावत ने प्रधानमंत्री द्वारा गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने को देश तोड़ने वाला कृत्य कहा।
बैठक में बोलते हुए रावत ने कहा कि जहाँ देश में विभिन्न जाति व धर्मों के गरीब लोग निवास करते है ऐसे में आरक्षण को और बढ़ाना देश की एकता और अखण्डता के साथ खिलवाड़ करने के बराबर है। रावत ने कहा कि आरक्षण से किसी भी जाति या धर्म का कोई भला नहीं होने वाला है। आरक्षण ने देश में भाईचारे को समाप्त कर दिया है योग्यता को जो हानि हुई है उसे सदियों में भी पूरा नहीं किया जा सकता है ऐसे में आरक्षण को और बढ़ाना निन्दनीय कृत्य है। रावत ने कहा कि सवर्णो ने हमेशा अपनी योग्यता के बलबूते स्वयं को व देश को मजबूत किया है, इन्हें किसी भी प्रकार की भीख की जरुरत नहीं है इन्हें अपने अधिकार चाहिए जो सिर्फ आरक्षण समाप्त करके ही प्राप्त हो सकते है।
रावत ने कहा कि इस वर्ष के अन्त में आरक्षण की सीमा समाप्त हो रही है संसद संविधान संशोधन करके इसे पुनः 10 वर्ष के लिये बढ़ायेगी। रावत ने कहा कि हमें किसी भी सूरत में ये आरक्षण बढ़ने नहीं देना है इसके लिये चाहे देश को कुछ समय के लिये ही क्यों न रोकना पडे़।
रावत ने युवाओं से कहा कि आरक्षण को समाप्त करने के लिये लड़ी जाने वाली अन्तिम लड़ाई में हमारा साथ दें हम निश्चित रूप से विजयी होंगे। आरक्षण हट जाने के बाद देश में सिर्फ योग्यता का ही राज होगा, बेईमान और नकारा लोग स्वतः ही बाहर हो जायेंगे। देश फिर से विश्व गुरु बनेगा।
बैठक में आनन्द मुदगल, प्रभात रावत, राधारमन उपाध्याय, धरन शर्मा, मन दास जी महाराज, महेश मिश्रा, श्रुति चडडा, प्रकाश श्रीवास्तव जय किशन गोस्वामी, राजीव ओझा, रोहित शर्मा, राजेश तिवारी, धीरज मिश्रा, सचिन मिश्रा, प्ऱद्युम्न मिश्रा, नीरजा रावत, श्री कृष्ण मिश्रा, गौरव शर्मा, मनीश पराशर, नितिन किशन महाराज, राहुल पण्डित, मीना रायकवार, प्रीति साहू, सुमन, देवकुंवर, मंजू, द्रोपदी, भावना राजपूत आदि उपस्थित रहे।
संचालन राधारमन उपाध्याय ने तथा आभार धरन शर्मा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *