लखनऊ 16 जुलाई समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को इलाहाबाद और लखनऊ से आए कार्यकर्ताओं का दिल अपने दोस्ताना नाक से ऐसे जीते थे सभी कार्यकर्ता जोश से लबरेज हो गए। अखिलेश यादव के साथ कार्यकर्तों की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
दरसल, अखिलेश यादव ने इन कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और उन्हें संबोधित भी किया । इस दौरान अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठ गए यह देख कर कार्यकर्ता खुशी के मारे फूले नहीं समाए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा ।बअखिलेश ने कहा कि जब से सपा बसपा का गठबंधन हुआ है मोदी का हाथ जाने का अंदाज बदल गया है । आज कल में मोदी का भाषण सुनने की जगह उनके आने का अंदाज देखता हूं।
उन्होंने कहा कि हमारे कार्यों की सफलता का अंदाजा आप इसी बात से लगाइए कि हमारे शहर में आज क्रेडिट प्रधानमंत्री खुद ले रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि आप लोग गांव गांव जाकर साइकिल चलाइए ताकि कोई जनता को गुमराह ना कर सके।
