अलिगढ़ | उत्तर प्रदेश में एक नया जिला` कल्याण सिंह नगर` बनाने की कवायद शुरू हो गई है| यह नया जिला अलीगढ़ के अतरौली व गंगीरी और बुलंदशहर के डिबाई को मिलकर बनाया जा सकता है| इस संबंध में राजस्व परिषद ने दोनों जिलों के पता जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है |
दरअसल, एटा के पूर्व सांसद और कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था| उन्होंने अलीगढ़ और बुलंदशहर के कुछ हिस्सों को मिलाकर एक नया जिला गठित करने की मांग की थी| साथी अतरौली में कल्याण सिंह के पैतृक गांव मड़ोली को और गंगीरी को तहसील बनाने की मांग की थी| अब शासन स्तर से इसकी तैयारी शुरू हो गई है| राजस्व परिषद ने डीएम अलीगढ़ और बुलंदशहर से स्पष्ट और विस्तृत रिपोर्ट मांगी है|
एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू ने पत्र में यह भी सुझाव दिया था कि अलीगढ़ जिले के अतरौली, गंगीरी और बुलंदशहर जिले के डिबाई को मिलाकर ` कल्याण सिंह नगर` नाम से नया जिला बनाया जाए|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
अब कल्याण सिंह के नाम से नया जिला बनाने की तैयारी
