झाँसी | पुलिस आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए अब डेटा का सहारा लेगी| पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरी ने जनपद स्तर पर विशेष सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं| इसके जरिए अपराधों का डाटा तैयार होगा| चोरी समेत अन्य वारदात वाले स्थान हॉटस्पॉट के तौर पर चिन्हित होंगे|
सोमवार को मासिक अपराध समीक्षा के दौरान आईजी आकाश कुलहरी ने एक सप्ताह के भीतर झांसी, ललितपुर एवं उरई तीनों जनपदों में डेटा यूनिट करने के निर्देश दिए| विशेष तौर पर प्रशिक्षित उपनिरीक्षक तैनात होंगे| ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरा का सत्यापन होगा| 6 माह से अधिक लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताते हुए राजपत्रित अधिकारियों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए| वंचित बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए| जगन्य एवं महिला, बच्चों से संबंधी अपराधों में शामिल बदमाशों के खिलाफ एचएस की कार्यवाही जे निर्देश दिये |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
अब डेटा के सहारे अपराधिक घटनाओं से निपटेगी की पुलिस
