Headlines

अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई- महेश शर्मा

नई दिल्ली 18 मार्च । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री महेश शर्मा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है ।

शर्मा ने यूपी के सिकंदराबाद में कहा कि अगर ममता बनर्जी यहां कत्थक नाच करने लगी, कर्नाटक का मुख्यमंत्री अगर यहां गीत गाने लगे, तो कौन सुन रहा है? इन लोगों ने चौधरी चरण सिंह के साथ गलत किया और उनकी सरकार से समर्थन वापस ले लिया।

शर्मा ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग मजबूत सरकार नहीं चाहते हैं कमजोर सरकार चाहते हैं । 72 सीटें हैं इसमें यदि यह लोग 2- 4 जीत जाएं, तो गनीमत है ।

साथ में वह कहते हैं कि पप्पू को साथ लेंगे। शर्मा ने कहा कि उस दिन हम भी संसद में थे । प्रधानमंत्री मोदी के सामने बैठे थे और उन से 1 लाइन पीछे हम बैठे थे । क्या आंख मारी। मैं भी पीछे बैठा हुआ कायल हो गया। पप्पू कहता है कि मैं प्रधानमंत्री बनूंगा। अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई है।

गठबंधन पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा, ”ये लोग मजबूत सरकार नहीं चाहते हैं, कमजोर सरकार चाहते हैं. 72 सीटें हैं ये लोग दो चार भी जीत जाएं तो गनीमत है. साथ में वे कहते हैं कि पप्पू को साथ लेंगे. उस दिन हम भी संसद में थे, पीएम मोदी सामने बैठे थे और उनसे एक लाइन पीछे हम बैठे थे. क्यां आंख मारी थी, मैं भी पीछे बैठा हुआ कायल हो गया. पप्पू कहता है कि मैं प्रधानमंत्री बनूंगा. अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *